वास्तु शास्त्र

सावन माह २०२२: वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में लेके आए यह चीजें घर में सुख समृद्धि बनेगी.

नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। दोस्तों सावन माह सुरु हो चूका है और इस सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे बढ़िया समय है वह अपने भक्तो पर जल्दी प्रसन्न होते है। दोस्तों इस माह में शिव जो सोमवार के दिन जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव जी की विशेष कृपा बरसती है।

इस सावन माह में पूजा के साथ साथ ऐसी कुछ चीजे है जिनको घर में लाना शुभ माना जाता है। आजके लेख में हम ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जानकरी बताने वाले है। वास्तुशास्त्र के अनुसार सावन मास में इन चीजों को घर में लाने से घर में सुख समृद्धि, धन धान्य में बरकत होती है। चलिए जानते है उन चीजों के बारे में।

पारद का शिवलिंग:
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पारद का शिवलिंग लाने से घर में काफी शुभ माना जाता है। पारद यह चांदी और पारे से बनता है। इसको घर में रखने से एव उसकी पूजा करने से शिव जी कृपा रहती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी का भी कृपादृष्टि बनी रहती है। इसलिए इसे इस सावन माह में लाकर उसकी स्थापना अपने घर में जरूर करे।

नाग-नागिन का जोड़ा:
इस सावन महीने में अगर आपके कुंडली में नाग दोष है और है और वो दूर करना चाहते है तो नाग नागिन का चांदी का जोड़ा सोमवार के दिन आप शिवलिंग को यह चांदी से बना जोड़ा अवश्य अर्पण करे इससे आपका कालसर्प दोष दूर हो जाएगा। अगर किसी व्यक्ति ने नाग या नागिन को कभी मारा हो तो उसके दोष से मुक्ति मिलने के लिए आप नाग नागिन का जोड़ा आप शिवलिंग को चढ़ा सकते है इससे दोष कम होने में मदत मिलेगी।

डमरू:
वास्तुशास्त्र के अनुसार डमरू को घर में रखना बहोत शुभ माना जाता है। क्योकि डमरू भोलेनाथ का प्रिय वाद्य यंत्र है और सावन माह में डमरू घर लाए और रोजाना इसे बजाए ऐसा करने से घर की नकरात्मक शक्ति से छुटकारा मिलता है। और सावन माह के अंत में इस डमरू को किसी छोटे बच्चे को यह भेट करे।

रुद्राक्ष और चांदी का चंद्र :
इस सावन माह में घर में सुख समृद्धि बने रहने के लिए घर में आप एक रुद्राक्ष जरूर लेके आए। और दोस्तों शिव जी के माथे पे चंद्र विराजमान है, इसलिए चांदी का छोटासा चंद्र बनाकर उसकी पूजा करना बोहोत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के कुंडली में चंद्र की दशा अच्छी बनती है। और उसका उस व्यक्ति के जीवन में बोहोत सकरात्मक फायदे होते है।

तो दोस्तों इस सावन माह में आप भी इन चीजों में से कोई भी एक चीज जरूर ख़रीदे और शिव जी कृपा अपने ऊपर बरसा लिजिए, दोस्तों आजका लेख आपको पसंद आया होतो लेख को लाइक और अपने दोस्तों को शेयर जरूर करे और दोस्तों कमेंट में हर हर महादेव जरूर लिखे।