मनोरंजन

जानिए RRR फिल्म के किस स्टार्स को मिली सबसे अधिक फ़ीस?

साउथ मूवी ‘बाहुबली’ ने अपने दमदार एक्शन और महत्वपूर्ण किरदारों के जरिए लोगों के दिलों पर राज किया है। अब वहीं एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर राजामौली के ग्रैंड सिनेमा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए हर महत्वपूर्ण कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि फैंस को हाल ही में आने वाली फिल्म RRR का बेसब्री से इंतजार था। 7 जनवरी 2022 को इस फिल्म को सिनेमा घरों में रिलीज कर दिया गया है।

RRR super star

इस फिल्म में ऐसे बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस ने भी काम किया है, जो फिल्म का मुख्य हिस्सा रहे हैं। इनमें अजय देवगन और आलिया भट्ट शामिल हैं। फिल्म RRR में अजय देवगन और आलिया भट्ट प्रमुख किरदारों की सूची में दिखाई दी हैं। इस मेगा बजट फिल्म के स्टारकास्ट द्वारा प्रोडक्शन हाउस से किए गए चार्ज के बारे में हम आपको यहां बताने वाले हैं, जिसमें आलिया भट्ट, अजय देवगन, रामचरण और जूनियर एनटीआर द्वारा किए गए चार्ज की जानकारी दी जाएगी। तो आइए जानते हैं फिल्म RRR के लिए किस स्टार-कास्ट को कितनी फीस मिली है।

रामचरण :-

Ram Charan Statement

फिल्म RRR में साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रामचरण हमें अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में लीड एक्टर के रूप में उन्हें ही देखा जा रहा है। इनकी फीस की बात करें तो इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने प्रोडक्शन हाउस से एक भारी रकम ली है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक ये रकम 45 करोड़ से अधिक है।

जूनियर एनटीआर :-

Jr NTR first look, r NTR first look From RRR will Not Release

वहीं इस फिल्म के दूसरे लीड एक्टर की बात करें तो इसमें हमें जूनियर एनटीआर दिखाई देंगे, जो कोमाराम भीम का किरदार निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें भी एक्टर रामचरण के तरह ही 45 करोड़ रुपए फीस दी जा रही है।

आलिया भट्ट :-

आलिया भट्ट की फिल्म 'RRR' के गाने का भारी-भरकम बजट, 6 करोड़ है लागत! - alia bhatt film RRR song costs 6 crores highly expensive ss rajamouli film tmov
आलिया भट्ट महेश भट्ट की बेटी और बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। फिल्म RRR में काम करने के लिए आलिया भट्ट को लगभग 9 करोड़ तक की फीस दी जा रही है। इस फिल्म में उन्होंने सीता का रोल निभाया है, जिसमें उन्होंने बखूबी काम किया है।

अजय देवगन :-

राजामौली की 'RRR' में सामने आया अजय देवगन का First Look, बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज | Ajay Devgn first look from ss rajamouli rrr movie motion poster released ss
वहीं बात करें अजय देवगन की तो हम जानते हैं कि उन्होंने अब तक डायरेक्टर राजामौली के साथ कभी काम नहीं किया था। उनके अब तक के फिल्मी करियर में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब वह डायरेक्टर राजामौली के संग काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए अजय देवगन को 25 करोड़ रुपए की फीस दी है। अजय देवगन इस मूवी के साथ ही साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं।