यह हैं दिल्ली के सबसे सस्ते 5 मार्किट, These are the cheapest 5 markets of Delhi
लाइफस्टाइल

यह है दिल्ली के सबसे सस्ते 5 मार्किट, कीमत जानकर रह जाएँगे हैरान

लड़कियाँ हों चाहे लड़के हों शॉपिंग करना सभी को काफी पसंद आता है। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के सबसे सस्ते पांच बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह पाँच बाजार लड़के एवं लड़कियों सभी के पसंदीदा बाजारों में शामिल हैं। यहां पर सब कुछ आपको अपने बजट के अंदर मिल सकता है। आइए जानते हैं कि दिल्ली के पाँच सबसे सस्ते मार्केट कौन से हैं।

दिल्ली के सबसे सस्ते 5 मार्किट

1- सरोजनी नगर

यह है दिल्ली के सबसे सस्ते 5 मार्किट, सरोजनी नगर, Sarojini Nagar

दिल्ली का सरोजनी नगर मार्किट दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों में से एक है। सरोजनी नगर मार्केट में कपड़ों की शुरुआत केवल ₹50 से हो जाती है। यहां पर आप अपने बजट के अंदर में पूरी खरीदारी कर सकते हैं। कॉलेज जाने वाले लड़के और लड़कियां यहां रोज जाना काफी पसंद करते हैं और यह उनकी पसंदीदा बाजारों में से है। यहां पर आप अपने मन मुताबिक पैसों में सामान खरीद सकते हैं यानी कि बारगेनिंग करके आप सामान की कीमत अपने मन मुताबिक कम करवा पाते हैं। यह मार्केट हफ्ते के 6 दिन लगता है। सोमवार के दिन सरोजनी नगर की मार्केट बंद रहती है। यदि आप घर बैठे शॉपिंग करना चाहते हैं तो भी आप यहां से शॉपिंग कर सकते हैं ।क्योंकि सरोजनी नगर मार्केट से ऑनलाइन शॉपिंग का विकल्प भी है।

2- जनपथ

जनपथ मार्किट, दिल्ली के सबसे सस्ते 5 मार्किट जनपथ, These are the cheapest 5 markets of Delhi

बता दे कि दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट के बाद दूसरे नंबर पर जनपद आता है। यह मार्केट केवल एक गली में ही सीमित है लेकिन यहां पर आपको सभी ट्रेंडी आउटफिट्स मिल सकते हैं। कई सारी ज्वेलरी की दुकान भी यहां मौजूद हैं। इसके साथ ही छोटे-मोटे काफी सारे स्टोर्स भी यहां है । यहां पर आप अच्छी खासी खरीदारी कर सकते हैं ।इसके अलावा यहां पर राजस्थानी चीजों के भी दुकान मौजूद हैं और यहां राजस्थानी वर्क से रिलेटेड कपड़े और गहने भी आपको मिल जाएंगे। जनपद का सबसे नजदीकी मेट्रो जनपथ ही है। रविवार के दिन जनपथ की कुछ दुकानें बंद रहती है। लेकिन फिर भी थोड़ी दुकान में आपको खुली मिल सकती हैं।

3- लाजपत नगर

Lajpat Nagar

जनपथ एवं सरोजनी नगर के बाद नंबर आता है दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट का। यदि आपको एथनिक वियर खरीदने हैं तो आप अपने बजट में यहां से मन मुताबिक कपड़े खरीद सकते हैं। आप वेस्टर्न कपड़े भी खरीद सकते हैं ।कपड़ों के साथ ही साथ यहां पर होम डेकोरेशन एवं प्रिडिक्टेबल सामान मिल जाते हैं। बता दें कि लाजपत नगर मार्केट के सबसे नजदीक में लाजपत नगर का मेट्रो स्टेशन है। लाजपत नगर की मार्केट सरोजनी नगर की मार्केट के जैसे हैं हर सप्ताह सोमवार के दिन बंद रहती है।

4- मॉनेस्ट्री, कश्मीरी गेट

Monastery Kashmere Gate

मिनिस्ट्री मार्केट को आप लड़कों के लिए बेस्ट शॉपिंग मार्केट के तौर पर ले सकते हैं। इसे लड़कों की खरीदारी का अड्डा भी कहा जा सकता है ।लड़कों के लिए यहां कई सारे शानदार कलेक्शन मौजूद होते ही हैं। बात विंटर वियर की हो या गर्मी के कपड़ों के कलेक्शन की हर मौसम के लिए बेस्ट कपड़े यहां आपको मिल सकते हैं ।यहां सामानों की कीमत भी एकदम आपके बजट में ही होती है। इसके अतिरिक्त यहां पर जेंट्स शूज एवं एक्सेसरीज भी काफी बेहतरीन प्राप्त होती है। यह बाजार भी हफ्ते में सोमवार के दिन ही बंद रहता है।

5- कमला नगर

Kamala Nagar
पांचवें नंबर पर आता है दिल्ली का कमला नगर बाजार यह नॉर्थ कैंपस के बीच में स्थित है और यहां का काफी पॉपुलर बाजार है। यहां पर सभी तरीके के ब्रांड्स के ऑप्शन आपको मिल जाते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज्यादातर स्टूडेंट्स यहां पर हैंग आउट प्लेस के तौर पर आना पसंद करते हैं। फूड प्वाइंट के तौर पर भी इसका उपयोग किया जाता है।लेटेस्ट कलेक्शन और ब्रांड के लिए आप यहां शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर काफी सस्ती शॉपिंग की जा सकती है। अगर आपको सस्ती खरीददारी करनी है तो कमला नगर के स्ट्रीट मार्केट में भी आपको बेहतरीन सामान कम दाम पर मिल सकता है।