भीमसेनी कपूर के फायदे, Benefits of Bhimseni Kapoor
लाइफस्टाइल

जानिए भीमसेनी कपूर के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

दोस्तों अक्सर हमारे घर में पूजा पाठ एवं धार्मिक कार्यों में कपूर का इस्तेमाल होते हुए आप सभी ने देखा होगा। लेकिन पूजा पाठ के अतिरिक्त आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में भी कपूर को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि कपूर 2 तरीके के होते हैं एक तो खाने के योग्य कपूर होता है और दूसरा कृत्रिम यानी की सिंथेटिक कपूर होता है। सिंथेटिक कपूर का इस्तेमाल पूजा पाठ हवन आदि में जलाने के लिए किया जाता है ।

मूल भीमसेनी कपूर ,Original Bhimseni Kapoor, भीमसेनी कपूर का उपयोग

वहीं दूसरी ओर खाने वाले कपूर का इस्तेमाल सेहत से जुड़ी चीजों और दवाओं के लिए होता है ।खाने वाले कपूर को भीमसेनी कपूर भी कहते हैं ।भीमसेनी कपूर को पेड़ की छाल द्वारा निर्मित किया जाता है। इसका उपयोग कई प्रकार की रेसिपी बनाने के लिए भी होता है और कई सारी समस्याओं से निजात पाने के लिए भी भीमसेनी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है । आज हम आपको भीमसेनी कपूर से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि भीमसेनी कपूर के फायदे से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

भीमसेनी कपूर के फायदे

1:- पाचन तंत्र बनाये बेहतर भीमसेनी कपूर

बता दें की भीमसेनी कपूर का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसके बारे में आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी विस्तार से उल्लेख किया गया है। भीमसेनी कपूर भूख को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को ठीक करता है। इसके सेवन से गैस्ट्रो एन्टराइटिस एवं डायरिया जैसी समस्याओं से भी निजात मिलता है। भीमसेनी कपूर कमजोर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और अपच जैसी कई दिक्कतों को सही करने में सहायक होता है।

2:- मतली की समस्या करें दूर

बता दे कि भीमसेनी कपूर का इस्तेमाल यदि उल्टी और मितली जैसी समस्याओं में किया जाए तो बहुत अधिक लाभ प्राप्त होता है। यदि आपको उल्टियां आ रही हो तो आप भीमसेनी कपूर का सेवन करके आराम प्राप्त कर सकते हैं । इसे थोड़े से पानी में मिलाकर के पीने से आपको समस्या से लाभ प्राप्त हो सकता है।

 प्राकृतिक मूल भीमसेनी कपूर ,NaturalOriginal Bhimseni Kapoor, भीमसेनी कपूर का उपयोग

3:- सर्दी एवं खाँसी में लाभदायक भीमसेनी कपूर

भीमसेनी कपूर का सेवन सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं में भी किया जाता है। यह फेफड़े में जमे बलगम को बाहर निकालने में सहायक होता है और सांस लेने की समस्या को दूर करता है। भीमसेनी कपूर में एक्सपेक्टोरेंट गुण मौजूद होते हैं। जिसके कारण खांसी एवं सर्दी जैसी समस्याओं में यह काफी उपयोगी हो जाता है ।

और पढ़ें :- जानिए सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे

4:- नसों से सम्बंधित समस्या करे दूर

यदि आप नर्वस सिस्टम की समस्या से परेशान है तो भी आप भीमसेनी कपूर का सेवन कर सकते हैं। भीमसेनी कपूर को नसों से जुड़े हुए विकारों में उपयोगी माना गया है। इसका सेवन करने से मांस पेशियों में आई सकुचन एवं नसों से संबंधित समस्याएं जैसे मिर्गी आदि में काफी लाभ प्राप्त होता है। ऐसी समस्याओं में भीमसेनी कपूर का सेवन सीमित एवं नियंत्रित तरीके से ही करना चाहिए। इसका सेवन करने से पहले आपको चिकित्सक से फैला अवश्य लेनी चाहिए।

Bhimseni Kapoor, भीमसेनी कपूर के फायदे

5:- वजन कम करने में असरदार भीमसेनी कपूर

आपको बता दें कि भीमसेनी कपूर वजन कम करने में भी काफी सहायक होता है । आज के दौर में लोगों के असंतुलित खानपान एवं जीवन शैली के कारण अक्सर लोग मोटापे जैसी समस्या का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप भीमसेनी कपूर का सेवन करते हैं तो आपको वजन कम करने में भी इसका लाभ प्राप्त होता है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालता है और अतिरिक्त फैट को भी घटाने का कार्य करता है।

भीमसेनी कपूर का उपयोग

इन बातों का रखें ध्यान

दोस्त आपको बता दें कि इसके अतिरिक्त भी भीमसेनी कपूर कई समस्याओं में लाभदायक सिद्ध हो चुका है। इसे खाने से शरीर का ब्लड सरकुलेशन नियंत्रित और सही बना रहता है। कई शोध द्वारा इस बात की पुष्टि की जा सकती है कि भीमसेनी कपूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि इसका सेवन सीमित एवं नियंत्रित तरीके से ही किया जाए अन्यथा आपको परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

भीमसेनी कपूर का सेवन करने से पहले आपको किसी विशेषज्ञ एवं चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए । इस सबके अतिरिक्त आपको सिंथेटिक कपूर एवं भीमसेनी कपूर की पहचान में भ्रमित होने से बचना होगा। यह जरूर याद रखें कि भीमसेनी कपूर प्राकृतिक तरीके से बनाया गया कपूर होता है । जबकि सिंथेटिक कपूर कृत्रिम तरीके से बनाया जाता है।